स्वप्न शास्त्र में इन 4 सपनों को माना जाता है बेहद शुभ, जल्द मिलते हैं शुभ समाचार

 

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति सोने के समय सपने जरूर देखता है। इनमें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं। इन सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। हालांकि, ये आभासी होते हैं। विज्ञान में भी सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सनातन धर्म में भी सपनों का विशेष महत्व है। धर्म गुरुओं का मानना है कि सपने व्यक्ति के आगामी जीवन के पूर्वाभास संकेत होते हैं। इनमें व्यक्ति का भविष्य भी छिपा होता है। ये सपने बताता है कि आपका आने वाला समय कैसा रहने वाला है। अगर आप भी रात में सोने के दौरान सपने देखते हैं, तो उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। खासकर, रात में सोने के दौरान 'पान खाने, चांद और सेब देखने के सपनों का विशेष महत्व होता है। आइए इन सपनों का मतलब जानते हैं-

पान खाने का सपना

रात में सोते समय पान खाने का सपना विरलय ही व्यक्ति को दिखता है। अगर किसी व्यक्ति को रात में सोते समय पान खाने का सपना दिखता है, तो यह उस व्यक्ति के लिए शुभ संकेत है। पान खाने का सपना देखने का मतलब यह है कि आप जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं। उसमें आपको जल्द सफलता मिलने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो आप बहुत जल्द सफल होने वाले हैं।

चांद देखना


पने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें सपने में चांद दिखाई दिया है। अगर आपको भी रात में सोते समय सपने में चांद दिखाई देता है, तो यह सपना भी आपके लिए शुभ है। इस सपने का मतलब है कि आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने वाली है। साथ ही आपको जल्द तरक्की मिलने वाली है।

सेब देखना

सपने में सेब का दिखना शुभ होता है। यह सपना आपकी तरक्की और उन्नति का संकेत है। अगर आप अपने सपने में सेब देखते हैं, तो यह आपके भाग्य का द्वार खुलने जैसा है। इससे कारोबार और रोजगार में आपको उन्नति मिलने की पूरी संभावना है। वहीं, अगर कोई गर्भवती नारी सपने में सेब देखती है, तो यह संकेत है कि नारी को पुत्र की प्राप्ति होगी।

सपने में घंटी बजना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो घंटी बजने का सपना देखना भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ यह है कि जल्द आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। यह शुभ समाचार आपके कारोबार, रोजगार और जीवन से संबंधित हो सकता है।  

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'