अच्छी बुरी यादों का पिटारा बांधे गुजरे साल के आखिरी 6 महीने, घटनाएं जो दशकों तक रहेंगी याद

 नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कुछ ही दिनों में साल 2022 अलविदा कहने वाला है। इस साल के आखिरी 6 महीनों में कई ऐसी यादगार घटनाएं घटी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। जुलाई महीने में देश को 15वां राष्ट्रपति मिला। वहीं, अक्टूबर में भारत में 5 जी लॅान्च की गई। वहीं, नवंबर महीने में श्रद्धा मर्डर केस ने देश को झकझोर के रख दिया। आइए जानते हैं देश के आखिरी 6 महीनों में घटी महत्वपूर्ण घटनाएं। 

जुलाई

25 जुलाई 2022: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू  द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को संसद के केद्रीय कक्ष में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। तीसरे राउंड में ही बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी मुर्मू ने कुल 64 प्रतिशत मत प्राप्त किए।