राजस्थान स्नातक सीईटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, टेस्ट 8-9 जनवरी को

 


RSMSSB सीईटी (स्नातक) 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन करें।
;

Rajasthan CET Admit Card 2023 Released राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन 8 और 9 जनवरी 2023 को किए जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

एजुकेशन डेस्क। Rajasthan CET Admit Card 2023 Released: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जनवरी 2023 में 8 और 9 निर्धारित तारीखों पर आयोजित की प्रस्तावित सीईटी (स्नातक) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है, जिस पर क्लिक करके या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से या सीधे राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB राजस्थान CET (स्नातक स्तर) एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

Rajasthan CET Admit Card 2023: राजस्थान स्नातक सीईटी 8-9 जनवरी को

इससे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 की तारीखों की घोषणा हाल ही में 27 दिसंबर 2022 को की थी। आधिकारिक सूचना के मुताबिक सीईटी (स्नातक) 2022 का जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में किया जाएगा। इसके साथ ही, बोर्ड ने जानकारी दी थी कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2023 को उम्मीदवार 30 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे।

 व्हाट्सऐप्प पर ऐसे पाएं राजस्थान स्नातक एडमिट कार्ड

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन डाउनलोड कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना कि RSMSSB ने उनके प्रवेश पत्र अपने मोबाइल में व्हाट्सऐप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को व्हाट्सऐप्प नंबर 9461062046 से भेजे जाने की भी व्यवस्था की है। उम्मीदवारों को उनके RSMSSB सीईटी एडमिट कार्ड 2023 बोर्ड द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के व्हाट्सऐप्प में भेजे जाने हैं। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन के समय अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप्प को ऑन रखें।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य सरकार के कई विभागों में तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में एक ही प्रारंभिक परीक्षा के तौर पर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चली थी।