anbir Kapoor और आलिया भट्ट के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें लीक, फैंस के छलके आंसू।

 

नई दिल्ली,। Ranbir Kapoor Proposal Photos: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह उनके अफ्रीका सफारी के दौरान की है। एक तस्वीर में रणबीर कपूर घुटने पर बैठकर आलिया भट्ट को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने इस अवसर पर ब्लू कलर की शर्ट और खाकी कलर की पेंट पहन रखी है। वहीं, आलिया भट्ट ने डार्क ग्रीन कलर की शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है। 

रणबीर कपूर के हाथ में पहली तस्वीर में रिंग का एक बॉक्स है

पहली तस्वीर में रणबीर कपूर के हाथ में रिंग का एक बॉक्स है। वहीं, आलिया भट्ट रोती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर की बात की जाए तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा रखा है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सन 2022 में शादी की है। दोनों को इसी वर्ष एक बेटी भी हुई है। एक फ्रेंड ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों मेरे आंख में आंसू है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा है, 'रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था। यह फोटो तब की है।'jagran

नीतू कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की थी

हाल ही में, नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में भी रणबीर कपूर के हाथ में एक ब्लैक रिंग बॉक्स भी है। एक फैन ने नीतू कपूर से कमेंट में पूछा था, 'क्या यह वही फोटो है, जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था।'

jagran

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma को सुसाइड से एक हफ्ते पहले आया था पैनिक अटैक, एक्ट्रेस की मां ने कहा- शीजान खान ने दिया धोखा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रोमांटिक प्रपोजल को लेकर चुप्पी साध रखी थी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रोमांटिक प्रपोजल को लेकर चुप्पी साध रखी थी। कहा जा रहा है कि दोनों जनवरी में अफ्रीकन सफारी पर साथ गए थे। इसी दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में 14 अप्रैल को मुंबई में शादी की हुईं है। उन्हें 6 नवंबर को राह कपूर नाम की एक बेटी हुई है। दोनों के इसी वर्ष फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई थी।