ठंड से राहत मिलने के बावजूद छाई धुंध, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा राजधानी का AQI

 

दोपहर बाद दिल्ली एनसीआर में छाई धुंध, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा राजधानी का AQI
;सफर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 है, जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शाम पांच बजे तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।

jagran

जनवरी की शुरुआत में गिरेगा तापमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और सोमवार (2 जनवरी) तक 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि बुधवार को यह 6.3 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 5.6 डिग्री और सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

अगले तीन दिन तक ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। इसलिए अगले तीन दिन तक ठंड से राहत रह सकती है। हालांकि, शुक्रवार (30 दिसंबर) से घने कोहरे का दौर दोबारा शुरू हो सकता है। नव वर्ष के पहले दिन से दिल्ली में ठिठुरन फिर बढ़ेगी। दो और तीन जनवरी को शीत लहर चलने का अनुमान है।

आनंद विहार- 328

आईटीओ- 302

ओखला- 311

सोनिया विहार- 336

अलीपुर- 349

AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। एक्यूआई की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।