दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बच्चों को दिए क्रिसमस के तोहफे

 

क्रिसमस के दिन सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते लोगों को असुविधा न हो इसके लिए राष्ट्रपति मुर्मु एक दिन पहले दिल्ली के मशहूर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंची। चर्च पहुंचकर उन्होंने बच्चों से भेंट की और उन्हें तोहफे दिए।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राजधानी दिल्ली के मशहूर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च का क्रिसमस से पहले दौरा किया। क्रिसमस के दिन सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए राष्ट्रपति एक दिन पहले चर्च आईं थीं। राष्ट्रपति के आने पर बच्चों ने क्रिसमस के गीत भी गाए। राष्ट्रपति ने मानवता की प्रगति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।  राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान बच्चों से कई देर मुलाकात भी की। उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई और उनको तोहफे भी बांटे। मुर्मु ने इस दौरान बच्चों द्वारा तैयार किया गया गीत भी सुना और इसपर काफी खुशी जताई।