नए साल में इन राशियों के लिए बन रहे हैं धन लाभ के योग, पढ़िए वार्षिक राशिफल

 


Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का यह साल।

Yearly Horoscope 2023 साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में जानिए की आने वाला साल सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। वार्षिक राशिफल से पढ़िए सभी राशियों का भविष्यफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Yearly Horoscope 2023: साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में आने वाले वर्ष के लिए कई प्रकार के सवाल हैं, जिनमें से मुख्य प्रश्न यह है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर जागरण डॉट कॉम के वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताए गए हैं। पंडित हर्षित मोहन शर्मा ने व्यापार, शिक्षा, प्रेम, आर्थिक लाभ और नौकरी इत्यादि कई विषयों से जोड़ते हुए नए साल की विस्तृत व्याख्या की है।

मेष वार्षिक राशिफल (Aries Yearly Horoscope 2023)

jagran

मेष राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 पिछले बीत रहे साल 2022 की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यह साल धन की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। लेकिन जातकों को कुछ क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ वार्षिक राशिफल (Taurus Yearly Horoscope 2023)

jagran

वृषभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी, इसकी सम्भावना अधिक है। लेकिन वृषभ राशि के जातक शेयर बाजार में जोखिम ना लें इसकी सलाह भी दी जाती है। 

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023)

jagran

मिथुन राशि के जातकों के लिए नववर्ष पराक्रम से भरा हुआ रहने वाला है। वर्ष के शुरुआती माह में भाग-दौड़ की संभावना अधिक है, लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक होने लगेगा। राशिफल के अनुसार वर्ष के दूसरे और तीसरे मास में सफलता मिलेगी, इसकी संभावना अधिक है।

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023)

jagran

कर्क राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 मिला-जुला रहने वाला है। जनवरी माह में शनि ग्रह अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिस वजह दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इसलिए इन्हें साल के शुरुआत में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेकिन समय के साथ कर्क राशि जातकों को परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त होगा। 

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023)

jagran

सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व नववर्ष 2023 के शुरुआत में निखरा हुआ रहेगा। सलाह दी जाती है की बोलते वक्त वह संयम रखें। राशिफल के अनुसार वह जैसी छवि सार्वजनिक क्षेत्र में बनाएंगे उसी के अनुरूप उन्हें फल मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग मई जून में बन रहे हैं। सिंह राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कन्या वार्षिक राशिफल (Virgo Yearly Horoscope 2023)

jagran

कन्या राशि के लिए नववर्ष 2023 थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। उन्हें इस इस वर्ष आर्थिक, व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का समान करना पड़ सकता है। धन संबंधित कोई भी जोखिम लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें और सलाह अवश्य लें। जो जातक विदेश जाने की योजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें इस साल में सफलता मिलेगी। इसके संकेत मिल रहे हैं। कन्या राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तुला वार्षिक राशिफल 2023 (Libra Yearly Horoscope 2023)

jagran

तुला राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही नए साल में आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन सलाह दी जाती है कि माता की सेहत का ध्यान अवश्य रखें। अगस्त और दिसंबर के बीच जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तुला राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 (Scorpio Yearly Horoscope 2023)

jagran

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नववर्ष शुभ और फलदायी रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, किंतु ध्यान रखें कि इसका गलत जगह प्रयोग करने पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मन अनुसार नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं। वृश्चिक राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Sagittarius Yearly Horoscope 2023)

jagran

धनु राशि वालों का नववर्ष 2023 आनंदमय रहने वाला है, साथ ही उनकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में भी बढ़ेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक है। लेकिन साल के बीच में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए इस बीच थोड़ा सतर्क रहें। धनु राशि का वर्षफल विस्तार में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मकर वार्षिक राशिफल 2023 (Capricorn Yearly Horoscope 2023)

jagran

मकर राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2023 मिला-जुला रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इसलिए सतर्क रहें। लाभ और हानि का तालमेल एक साथ बना रहेगा। वहीं साल के बीच में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। धन से जुड़ी समस्मयाएं भी कुछ समय के लिए परेशान कर सकती हैं। मकर राशि का वर्षफल विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

jagran

कुंभ राशि

नववर्ष 2023 के प्रारंभ में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं, जिस कारण से लोगों के मन में नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जिनका समाधान वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। वर्षफल में धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। कुंभ राशि के वर्षफल को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें...

jagran

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला है, लोगों के मन में नए साल को लेकर कई प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं। इन प्रश्नों का समाधान इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" द्वारा वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। जिसमें धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है