पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

 

Heeraben Modi Death News: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

PM Modi Mother Death News: पीएम मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की मां का निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हीराबा की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया है।

HighLights

  1. पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  2. यूएन मेहता अस्पताल की तरफ से एक बयान में कहा गया कि हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हुआ है।
  3. मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है: पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।' मां के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यूएन मेहता अस्पताल के एक बयान में कहा गया है, 'हीराबा मोदी का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ।

  • 01:18 PM, 30 Dec 2022

    Heeraba का जीवन प्रेरणीय: पीयूष गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि एक पुत्र के लिए मां का जाना अपूरणीय क्षति होती है। अपना संघर्षों भरा सरल और साध्वी जीवन जीने वाली पीएम मोदी जी की पूज्य माता जी के देहावसान से अत्यंत आहत हूं। हीरा बा का जीवन सभी के लिए प्रेरणीय है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

  • 12:44 PM, 30 Dec 2022

    राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

  • 12:12 PM, 30 Dec 2022

    पाक पीएम शहबाज और नेपाल के पीएम ने जताया दुख

    पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर कई देश के कई बड़े नेताओं के साथ विदेशी नेताओं के भी शोक संदेश आ रहे हैं। पाक पीएम शहबाज और नेपाल के पीएम प्रचंड ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताया है।

  • 11:46 AM, 30 Dec 2022

    विदेश मंत्री जयशंकर ने मोदी की मां के निधन पर शोक जताया

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन बहुत प्रेरणादायक था। बुधवार को ही तबीयत बिगड़ने हीराबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • 10:55 AM, 30 Dec 2022

    हीराबा के निधन पर RSS का ट्वीट

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीया माता जी हीरा बा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दुखद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

  • 10:52 AM, 30 Dec 2022

    दुख की घड़ी में पूरा यूपी पीएम के साथ: ब्रजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के निधन होने की खबर हमें सुबह मिली। इस दुख में पूरा प्रदेश प्रधानमंत्री के साथ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी मां को श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दें।

  • 10:40 AM, 30 Dec 2022

    लाल कृष्ण आडवाणी ने पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया

     लाल कृष्ण आडवाणी ने भी पीएम मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  

  • 10:22 AM, 30 Dec 2022

    अंतिम संस्कार के बाद रवाना हुए PM Modi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद वहां से रवाना हुए।

  • 10:13 AM, 30 Dec 2022

    BSP चीफ मायावती ने भी जताया दुख

    बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति दुखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

  • 10:07 AM, 30 Dec 2022

    हीराबेन के निधन से सभी स्तब्ध: Harish Rawat

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की पूज्यनीया माता श्रीमती हीराबेन जी के निधन के समाचार से हम सब स्तब्ध हैं, पूरा देश स्तब्ध है, इस परम दुख की घड़ी में पूरा देश, हम सब और मेरा परिवार श्री मोदी जी के साथ खड़ा है।

  • 10:02 AM, 30 Dec 2022

    हमारी संवेदनाएं पीएम और उनके परिवार के साथ: देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का दुखद निधन हुआ। प्रधानमंत्री का अपनी मां से एक आत्मीय जुड़ाव था। इस दुख की बेला में हमारी संवेदनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं। मैं आदरणीय हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

  • 09:51 AM, 30 Dec 2022

    मां खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा: Anand Mahindra

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मां की उम्र कितनी भी हो, उसे खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है। मैं मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

  • 09:39 AM, 30 Dec 2022

    राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर जताया दुख

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का 100 वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

  • 09:31 AM, 30 Dec 2022

    पंचतत्व में विलीन हुईं Heeraben Modi

    पीएम मोदी की मां हीराबा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है। गांधीनगर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।09:25 AM, 30 Dec 2022

  • मां का स्थान कोई नहीं ले सकता: Nitish Kumar

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन जी का निधन दुखद। मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

  • 09:06 AM, 30 Dec 2022

    श्मशान घाट लाया गया Heeraben Modi का पार्थिव शरीर

    पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया है।

  • राहुल गांधी बोले- हीराबा के निधन का समाचार दुखद

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।"

  • 08:46 AM, 30 Dec 2022

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखने की अपील

    पीएम मोदी के परिवार ने कहा कि इस मुश्किल समय में हम प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • 08:36 AM, 30 Dec 2022

    अंतिम सफर पर मां Heeraben Modi

    पीएम मोदी की मां हीराबा अंतिम सफर पर हैं। पीएम मोदी अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ शव वाहिनी में हैं।

  • Priyanka Gandhi ने जताया दुख

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।
    08:24 AM, 30 Dec 2022

  • PM Modi ने अर्थी को कंधा दिया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पीएम मोदी ने अर्थी को कंधा दिया।

  • 08:22 AM, 30 Dec 2022

    पीएम मोदी ने मां हीराबा को दी श्रद्धांजलि

  • 08:14 AM, 30 Dec 2022

    मां Heeraben के घर पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में स्थित अपनी मां हीराबा मोदी के आवास पर पहुंचे।

  • 08:10 AM, 30 Dec 2022

    Heeraben Modi के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।"

  • 08:08 AM, 30 Dec 2022

    मां हीराबा के घर पहुंचे परिवार के सदस्य

    पीएम मोदी के भाई सोमाभाई और परिवार के अन्य सदस्य गांधीनगर में स्थित मां हीराबेन मोदी के घर पहुंचे।
    /

  • 07:58 AM, 30 Dec 2022

    मां का जाना अपूरणीय क्षति: JP Nadda

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

  • 07:56 AM, 30 Dec 2022

    अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

    मां हीराबेन के निधन के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे।
    07:42 AM, 30 Dec 2022

  • शिवराज सिंह चौहान ने भी किया ट्वीट

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।
    07:37 AM, 30 Dec 2022

  • Heeraben Modi के निधन पर योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
    07:34 AM, 30 Dec 2022

  • Heeraben Modi Death: उत्तराखंड के सीएम ने किया ट्वीट

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ट्वीट कर लिखा कि बाबा केदार से प्रधानमंत्री जी व समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करता हूं।
    07:30 AM, 30 Dec 2022

  • Heeraben Modi के निधन से गहरा दुख हुआ: राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

  • 07:25 AM, 30 Dec 2022

    Amit Shah ने किया ट्वीट

    हीराबेन मोदी के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। शाह ने लिखा, "मोदीजी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुख निसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।"

  • 07:18 AM, 30 Dec 2022

    शुक्रवार सुबह हीराबा का हुआ देहांत

     हीराबा का निधन शुक्रवार तड़के (30 दिसंबर) 3.30 बजे (सुबह) इलाज के दौरान हुआ। पीएम मोदी अहदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से हीराबा अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थीं।