जनवरी में शनि, सूर्य सहित इन ग्रहों का गोचर, नए साल में इन लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें

 

Grah Gochar 2023: जनवरी में शनि, सूर्य सहित इन ग्रहों का गोचर, नए साल में इन लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें
Current Time 0:01
Duration 2:59
Loaded8.90%

Grah Gochar 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार जनवरी माह में सूर्य शनि सहित पांच ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए नया साल मुश्किलें बढ़ा सकता है। जानिए जनवरी माह में कौन कौन से ग्रह कर रहे हैं गोचर।

नई दिल्ली, Grah Gochar 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह साल 2023 के पहले माह जनवरी में 6 ग्रहों का गोचर हो रहा है। ऐसे में कई राशियों को लाभ और कई राशियों को नुकसान होगा।

जनवरी 2023 में ग्रहों का गोचर

सूर्य गोचर 2023

ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 13 फरवरी को सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शनि गोचर 2023

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि कुंभ राशि में 17 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 2 मिनट में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार पूरे 26 माह तक शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।

शुक्र गोचर 2023

ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 22 जनवरी को शाम 4 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 15 फरवरी रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मंगल मार्गी 2023

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, वक्री मंगल ग्रह इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं 13 जनवरी 2023 को मंगल वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे।

बुध मार्गी 2023

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय बुध धनु राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं 18 जनवरी को इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 7 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्य, शनि, शुक्र आदि के गोचर होने से कई राशियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल का पहला माह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। कामकाज में कई तरह की अड़चन आएगी। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। धन का निवेश करने से पहले थोड़ा सोच समझ जरूर लें

डिसक्लेमर

 

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।