वीकेंड का वार में सलमान ने कही प्रियंका चाहर चौधरी को यह बातें, सुन कर फैंस को नहीं हुआ यकीन

 

नई दिल्ली, । Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) जा चुके हैं। उनके जाने के बाद फैंस को न तो शो में दम नजर आता है, न ही उन्हें शो पहले की तरह मनोरंजक लगता है। फैंस लगातार अंकित की वापसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिग बॉस मेकर्स के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। उधर, सपोर्टिव फैंस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhry) को शेरनी बताते हुए पूरा शो अपने दम पर जीतने की बात कह कर उनका हौसलाफजाई कर रहे हैं। इस बीच इस वीकेंड का वार में सलमान खान, प्रियंका की तारीफ में कुछ ऐसा कहते देखे जाएंगे जिसे सुन फैंस भी यकीन न कर पाएं। का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में वह अर्चना गौतम और शालीन भनोट समेत बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके रूड बिहेवियर के लिए फटकार लगाते नजर आएंगे। मगर, इन सबके बीच वह प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते भी दिखेंगे। वीकेंड का वार में बहुत कम ही कोई ऐसा पल होता है, जब सलमान किसी कंटेस्टेंट की तारीफ करते दिखें।

सलमान ने की प्रियंका की तारीफ

अपकमिंग एपिसोड में यह देखने को मिल सकता है कि सलमान खान, प्रियंका चाहर चौधरी की खुलकर तारीफ करेंगे। वह प्रियंका से कहते हैं कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने शो में कुछ रिलेशन बनाए। बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले पेज 'द खबरी' ने यह पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के मुताबिक सलमान, प्रियंका से कहते हैं- जब से आपने लोगों से रिलेशन बनाए हैं, तब से आप अच्छी लग रहीं हैं।

हालांकि, इसी के साथ उन्होंने प्रियंका की टांग खिंचाई भी की। उन्होंने बिना अंकित का नाम लिए प्रियंका को खर्राटों भरा ऑडियो सुनाया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आवाज अंकित गुप्ता की है।