चीन से ऑस्ट्रेलिया आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं है- पीएम एंथनी

एंथोनी अल्बानीज ने चीन से यात्रा कर ऑस्ट्रेलिया आने वाले नागरिकों के लिए किया बड़ा ऐलान।

;

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने यह ऐलान किया है कि चीन से ऑस्ट्रेलिया आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन कुछ देशों में कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। (फाइल फोटो)

सिडनी, रॉयटर्स। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि चीन से ऑस्ट्रेलिया आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ देशों में कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। अल्बानीज ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) को बताया, “हम स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उचित सलाह लेंगे। इस समय यात्रा सलाह में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि हम यहां ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दुनिया भर में COVID के प्रभाव की निगरानी करना जारी रखते हैं।”

अमेरिका, भारत, जापान ने लगाए प्रतिबंध

चीन ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए सख्त उपायों में ढील दी है। इसके बाद से देश में कोरोना के मामलों की बाढ़ आ गई है और अस्पतालों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। इसे देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और जापान सहित कई देशों ने मुख्य भूमि से यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

चीन-ऑस्ट्रेलिया के संबंध हो गए थे खराब

ऑस्ट्रेलिया और चीन ने हाल ही में राजनयिक वार्ता फिर से शुरू की है। चीन द्वारा COVID-19 को संभालने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की आलोचना के बाद देशों के बीच संबंध निम्नतर स्तर पर चले गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई निर्यातों पर लगाए प्रतिबंध

साल 2020 में चीन ने कई प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई निर्यातों पर व्यापार प्रतिबंध लगाए थे। इस महीने, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग साल 2019 के बाद से चीन का दौरा करने वाले देश के पहले सरकारी मंत्री बने थे। गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री डॉन फैरेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई जौ और शराब के आयात पर बीजिंग ने प्रतिबंध लगाया है। इस विषय पर बात करने के लिए वह चीन का दौरा करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन से ऑस्ट्रेलिया ने इस बारे में शिकायत की है।