गंगा में डगमगाया पत्‍थरों से लोडेड ट्रकों को ले रहा जहाज, कुछ नदी किनारे पलटे, तो एक समाया पानी के अंदर

 

 संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकान लिमिटेड (डीबीएल) का जहाज शुक्रवार की सुबह गरमघाट पर ट्रकों के चढ़ाने के क्रम में डगमगा गया। इससे उस पर लदे कुछ ट्रक गंगा किनारे पलट गए तो एक ट्रक गंगा नदी में समा गया। एक चालक के भी लापता होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है छानबीन

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है।मालूम हो कि कंपनी गंगा नदी पर पुल निर्माण का काम करा रही है। लापता चालक मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी के पिता का नाम हसमत मियां है। वह गोविंदपुर के फुफुआडीह का रहने वाला है। वह हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2658 चलाता था।

jagran

24 मार्च को भी हुई थी ऐसी घटना

इसी साल 24 मार्च की रात साहिबगंज से मनिहारी जा रहा जहाज गंगा नदी में डगमगा गया था। स्टोन चिप्स लदे छह ट्रक गंगा में समा गए थे। एनडीआरएफ ने कई दिनों के मशक्कत के बाद पांच ट्रक व दो शवों को गंगा नदी से निकाला था। इस मामले में मनिहारी थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसकी जांच अब भी चल रही है। हादसे में पांच ट्रक जहाज से गंगा में गिर गए थे, जबकि नाै ट्रक जहाज पर ही पलट गए थे।

jagran

अनियंत्रित होने की वजह से डूबा जहाज

बताया जा रहा है कि पहली घटना में जहाज अनिय‍ंत्रित हो गया था और हादसा भी रात के वक्‍त हुआ था। मालूम हो कि झारखंड के साहिबगंज से बिहार के कटिहार में मालवाहक जहाजों के जरिए न चिप्स ( पत्थर) भेजे जाते हैं। उस दिन भी साहिबगंज घाट से करीब एक दर्जन लोड ट्रकों के साथ जहाज रवाना हुआ था, लेकिन अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी।