' 'देशहित में रद्द करें भारत जोड़ो यात्रा', स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहुल गांधी को नसीहत

 


Coronavirus In India: 'देशहित में रद्द करें भारत जोड़ो यात्रा', स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहुल गांधी को नसीहत

Coronavirus In India केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पलान हो। मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए और केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें।

नई दिल्ली, एजेंसी। Coronavirus In India: दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की गई है।

पत्र में क्या है लिखा?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए और केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।