जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हल्की बर्फबारी, IMD ने कल -2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की जताई संभावना

 


घाटी में रात के तापमान में कुछ सुधार देखा गया, क्योंकि पारा लगभग तीन डिग्री बढ़ गया है।
;

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में शीत लहर की स्थिति से थोड़ा आराम मिलेगा क्योंकि घाटी में पारा कुछ डिग्री बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से दो दिनों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी की होने की संभावना है।

श्रीनगर, पीटीआइ। सर्दी के इस मौसम में देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं, शीतलहर और घने कोहरे से लोग बुरी तरह परेशान हैं। वहीं कश्मीर में कंपा देने वाली ठंड के बीच गुरुवार को राहत देने वाली खबर सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में शीत लहर की स्थिति से थोड़ा आराम मिलेगा क्योंकि घाटी में पारा कुछ डिग्री बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से दो दिनों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी की होने की संभावना है।

घाटी के तापमान में दिख रहा सुधार

बता दें कि घाटी में रात के तापमान में कुछ सुधार देखा गया, क्योंकि पारा लगभग तीन डिग्री बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा कि भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली, जिसके कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति लाइनों के साथ-साथ डल झील और अन्य जल निकायों के अंदरूनी हिस्सों में पानी जम गया था।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

अधिकारियों ने आगे कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इकसे अलावा, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हालांकि, पहलगाम और दक्षिण कश्मीर के आस-पास के इलाकों में थोड़ी देर के लिए हिमपात हुआ था, लेकिन घाटी सूखे के दौर से गुजर रही है और दिसंबर के अंत तक कोई बड़ी वर्षा का अनुमान नहीं है।

मौसम विज्ञान (MeT) विभाग के अनुसार, गुरुवार (शाम) से शुक्रवार तक घाटी में काफी व्यापक स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना (75 प्रतिशत से अधिक संभावना के साथ) है।