यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर टाइम टेबल UPMSP जल्द कर सकता है जारी, ये है अपडेट

 

UP Board UPMSP Date Sheet 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल टाइम टेबल 2023 और यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2023 को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 जल्द
  2. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा यूपीएमएसपी टाइम-टेबल 2023
  3. आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर डाउनलोड लिंक होगा एक्टिव

एजुकेशन डेस्क। UP Board UPMSP Date Sheet 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित 50 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य के सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पंजीकृत और बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम यानि यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 जल्द ही जारी की जाएगी। परिषद द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल डेटशीट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर डेटशीट 2023 को पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक से यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

  • 03:33 PM, 22 Dec 2022

    UP Board Time Table 2023: डेटशीट पर ये है अपडेट

     यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं मार्च 2023 में शुरू होंगी।

  • 01:14 PM, 22 Dec 2022

    UP Board Date Sheet 2022: ऐसे करें यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड

     यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपने होगी, जिसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव रखनी चाहिए।

  • 12:13 PM, 22 Dec 2022

    UP Board 10th, 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर टाइम टेबल UPMSP जल्द कर सकता है जारी

     यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जल्द ही जारी कर सकता है बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं की डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर नजर रखें।

  • 10:41 AM, 22 Dec 2022

    UP Board Date Sheet 2023 Update: प्री-बोर्ड एग्जाम 1 से 15 फरवरी तक

     यूपी बोर्ड हाई स्कूल डेटशीट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर डेटशीट 2023 को जारी किए जाने को लेकर 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है। हालांकि, इन स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड दोनो ही कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित करेगा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही जारी करेगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा

  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही जारी करेगा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करेगा। हालांकि, यूपी बोर्ड यानि परिषद ने टाइमटेबल जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर नजर रखें।

  • 07:30 AM, 22 Dec 2022

    UPMSP Time Table 2023: जानें हाई स्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड कब?

     यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी करने के साथ ही साथ इनमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी जारी करेगा। परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। हालांकि, प्रवेश पत्र छात्र-छात्राओं को अपने सम्बन्धित स्कूल से ही प्राप्त करना होगा क्योंकि स्कूल प्रिंसिपल या हेड ही यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

  • 06:12 PM, 22 Dec 2022

    UPMSP 10th, 12th Date Sheet 2023: मार्च में शुरू होंगी हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाएं

     इसके साथ ही, यूपीएमएसपी द्वारा जारी एकेडेमिक कैलेंडर 2022-23 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन मार्च माह के दौरान शुरू करेगा। हालांकि, बोर्ड ने निश्चित तारीख के साथ-साथ विषयवार परीक्षा तिथियों की जानकारी कैलेंडर में नहीं दी है।

  • 04:41 PM, 22 Dec 2022

    UP Board Exam 2023 10th, 12th: प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से

     उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भले ही यूपी बोर्ड विषयवार परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया है लेकिन प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए यूपीएमएसपी डेटशीट 2023 जारी की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के मुताबिक प्रैक्टिकल एग्जाम सम्बन्ध स्कूलों द्वारा 16 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें।

  • 04:19 PM, 22 Dec 2022

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2023 के लिए इस बार कुल 31.16 लाख परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है। इसमें से 14.18 लाख यानि 45.51 फीसदी छात्राएं हैं और शेष छात्र हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में छात्राओं का यह आकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। साथ ही, पिछले तीन दशकों की बता करें तो यूपी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। साल 1991 की परीक्षा में छात्राओं की संख्या 20.89 फीसदी थी।

  • 03:32 PM, 22 Dec 2022

    UP Board Time Table 2023: कब आयोजित हो सकती है परीक्षाएं?

     यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं के आयोजन की संभावित तारीखों की भी फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यूपीएमसपी हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 से शुरू कर सकता है।

  • 02:46 PM, 22 Dec 2022

    UPMSP 10th, 12th Date Sheet 2023: इन स्टेप में डाउनलोड करें यूपी बोर्ड डेटशीट

    ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा है, उन्हें अपनी-अपनी कक्षाओं यानि हाई स्कूल या इंटर के लिए टाइमटेबल पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा, जिससे टाइमटेबल पीडीएफ ओपेन होगी। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

  • 01:59 PM, 22 Dec 2022

    UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: कब जारी हो सकती है यूपी बोर्ड डेटशीट?

     यूपीएमएसपी ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए टाइम-टेबल को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 को इस सप्ताह के दौरान कभी भी जारी कर सकता है।