तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 1-2 घंटे में बिजली चमकने और हल्की बारिश संभावना

 

तमिलनाडु में बदल सकता है मौसम का मिजाज
;

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में अगले एक से दो घंटों के दौरान अलग- अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31-32 डिग्री के लगभग रह सकता है।( फाइल फोटो)

चेन्नई,ऑनलाइन डेस्क। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने चेंगलपट्टू में बदलते हुए मौसम के मिजाज की जानकारी साझा की है। मौसम विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में अगले एक से दो घंटों के दौरान मौसम में परिवर्तन होगा। उन्होंने बताया है कि तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में आज आंशिक रूप से बादल के घिरे रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि बदलते मौसम के साथ शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31-32 डिग्री के लगभग रह सकता है। तो वही यदि बात करें सेल्सियस में तो मौसम लगभग 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले दिनों में क्या रहेगा मौसम का मिजाज

1- अनुमानित तापमान के मुताबिक कल बुधवार को 

2- गुरुवार 5 जनवरी को चेन्नई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है तो वहीं न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

3- शुक्रवार को चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए ही रहेंगे। वहीं क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग की ओर से रविवार को बताया गया कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।तो वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।