
Bollywood Stars Comeback साल 2023 की शुरुआत हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी पर्दे पर कई मूवी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, । Bollywood Stars Comeback: नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो चुकी हैं। बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स का नाम भी है। किंग इस साल पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
शाह रुख खान
बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस साल शाह रुख खान एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगे। फिल्म पठान के बाद उनके पास फिल्म 'जवान' भी है। शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। अब 4 साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।