सर्दियों के मौसम में खाएं ये 5 साग, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत


सर्दियों में साग खाने के हैं ये खास फायदे

Health Tips सर्दियों में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। इसमें विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप इस मौसम में सरसों मेथी बथुआ आदि का सेवन कर सकते हैं जिससे कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानें साग खाने के फायदे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सर्दियों के मौसम में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में सरसों, बथुआ, पालक, मेथी आदि साग का जरूर सेवन करना चाहिए। आप इनका सेवन कर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए काफी आवश्यक हैं। आइए जानते हैं, ये साग सेहत के लिए कैसे लाभकारी हैं।

1. मेथी का साग

मेथी का साग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। आप इसे सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको कई समस्याओं से बचाने में कारगर है।

2.सरसों का साग

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इस मौसम में सरसों के साग खाने के खास फायदे हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

3.बथुआ का साग

सर्दियों में बथुआ का सेवन कई बीमारियों से दूर रखता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह कैल्शियम, मैगनीज, पोटैशियम, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।

4.मूली के पत्तों का साग

मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। आप इसे साग या सब्जियों में शामिल कर खा सकते हैं। मूली के पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।

5.पालक का साग

आप इस मौसम में पालक का भी साग खा सकते हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। यह सेहत का खजाना है, इसमें विटामिन-ए, मैंगनीज, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक को सुपरफूड कहा जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है।