इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप सी-डी परीक्षा के आंसर-की जारी, 6 जनवरी तक कराएं आपत्ति दर्ज

 

 

AHC Answer Key 2023: ग्रुप सी और डी परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्तियां 5 जनवरी से दर्ज कराएं।

AHC Answer Key 2023 इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अंतर्गत दीवानी अदालतों में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 10 से 18 दिसंबर तक आयोजित परीक्षा के लिए अनौपचारिक आंसर-की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 4 जनवरी को जारी किए।

एजुकेशन डेस्क। AHC Answer Key 2023: इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्टेनो, ड्राइवर, ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तरफ से इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इन पदों पर भर्ती के लिए 10 से 18 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित परीक्षा के लिए अनौपचारिक आंसर-की और सम्मिलित उम्मीदवारों के ओएमआर शीट जारी कर दिए हैं। एजेंसी द्वारा आंसर-की और ओएमआर शीट बुधवार, 4 जनवरी 2023 को जारी किए गए और सम्बन्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया।

AHC Answer Key 2023: इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा के आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे में एनटीए द्वारा आयोजित ड्राइवर, स्टेनो, ग्रुप सी और डी परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट, allahabadhighcourt.in पर दिए गए लिंक से या सीधे एनटीए के भर्ती पोर्टल, recruitment.nta.nic.in पर जाकर वहां एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एएचसी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

AHC Answer Key 2023: आंसर-की पर 6 जनवरी तक कराएं आपत्ति दर्ज

एनटीए ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में ड्राइवर, स्टेनो, ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के जारी किए गए प्रोविजिनल आंसर-की पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को एजेंसी द्वारा उत्तर-कुंजियों को लेकर कोई आपत्ति तो वे इस आधिकारिक वेबसाइट पर ही एक्टिव लिंक से दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों 500 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा। एनटीए ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 जनवरी से 6 जनवरी 2023 की समयावधि निर्धारित है।

बता दें कि एनटीए ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अंतर्गत विभिन्न दीवानी अदालतों में ग्रुप सी के 1047 पदों और ग्रुप डी के 1699 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक संचालित की थी।