
नेपाल के पोखरा शहर की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। कारण है भीषण विमान हादसा। साल का पहला बड़ा विमान हादसा रविवार को नेपाल में हुआ। चालक दल के सदस्यों समेत विमान में 72 लोग थे। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
नई दिल्ली, Pokhara News: नेपाल के पोखरा शहर की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। कारण है भीषण विमान हादसा। साल का पहला बड़ा विमान हादसा रविवार को नेपाल में हुआ। चालक दल के सदस्यों समेत 72 यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा आ रहा विमान शहर में प्रवेश करने के करीब कुछ किमी पहले हादसे का शिकार हो गया। नेपाल उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि 72 सीटों वाले इस विमान से अब तक 68 शव बरामद हुए हैं।
नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है पोखरा
पोखरा, काठमांडू के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हैं। यह शहर भी पहाड़ियों के बीच बसा है। पोखरा गण्डकी अंचल के कास्की जिला में पड़ता है। पोखरा घाटी भी यहीं स्थित है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट अन्नपूर्णा क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। उनके लिए पोखरा स्टार्टिंग पॉइंट होता है। शहर का लेकसाइड हिस्सा टूरिस्ट की पहली पसंद होता है। यह बहुत शांत इलाका है और लोग यहां आकर शांति का अनुभव करते हैं। यहीं फेवा झील भी है। आइए आप को उन जगहों के बारे में बताते हैं जिसकी वजह से लोग पोखरा खिचे चले आते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फेवा झील का आता है जिसकी सुंदरता टूरिस्टों को अपना तरफ खीच लेते हैं।
1. फेवा झील
2. अन्नपूर्णा सर्किट
3. शांति स्तूप
4. इंटरनेशनल मांउनटेन म्यूजियम
6. डेविस फॉल
7. सारंगकोट
8. गोरखा म्यूजियम
9. बैट केव
10. तिब्बती शरणार्थी कैंप
Video: Nepal Plane Crash हादसे में 40 लोगों की मौत, 72 यात्री थे सवार | Nepal Aircraft Crash