बागेश्वर में युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

 


बागेश्वर में युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
;

युवक ने अपराह्न साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वजनों के अनुसार उसने जिस गोली का सेवन किया था वह कीटनाशक था। युवक विवाहित है और उसके बच्चे नहीं हैं। उसकी पत्नी बीना देवी का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

बागेश्वर,  : एक युवक ने थर्टी फर्स्ट की पार्टी से लौटने के बाद घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गरुड़ तहसील के जैंसर गांव निवासी 28 वर्षीय खीम सिंह पुत्र बलवंत सिंह दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने के बाद घर लौटा। स्वजनों को बताया कि उसका सिरदर्द हो रहा है। उसने घर में रखे एक पैकेट से गोली निकाली और उसे खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह उल्टी करने लगा और बेहोश हो गया। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डा. ममता और डा. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने उसका उपचार प्रारंभ किया। उसे वार्ड में भर्ती किया गया और हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना पर टीम भेज दी है। घटना की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।