भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में एंट्री, राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका का साथ

 


दिल्ली के हनुमान मंदिर से फिर शुरू होगी राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra
/
;

Bharat Jodo Yatra News कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ब्रेक के बाद मंगलवार को दिल्ली से शुरू हुई। दिल्ली से शुरू हुई ये यात्रा अभी यूपी से गुजर रही है। राहुल श्रीनगर में लाल चौक पर 30 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के ब्रेक के बाद मंगलवार को फिर शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के बाद यूपी और हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। श्रीनगर में लाल चौक पर 30 जनवरी को राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। जम्मू-कश्मीर में इस यात्रा में फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी इसमें शामिल होंगे।

हनुमान मंदिर से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा राजधानी के लालकिले के पास हनुमान मंदिर से शुरू हुई, इसके बाद ये गाजियाबाद में प्रवेश हुई। यात्रा सुबह 10 शुरू हुई थी। हनुमान मंदिर से निकल कर लोहे वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, धर्मपुरा, सीलमपुर, एसडीएम कोर्ट चौक, जाफराबाद, मौजपुर, दयालपुर पुलिस स्टेशन, गोकलपुरी चौक होते हुए लोनी बार्डर से गाजियाबाद में प्रवेश हुई।

दंगा प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरी यात्रा

राहुल गांधी की यह यात्रा नार्थ-ईस्ट इलाके के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए यूपी में गई। 2020 में यहां दंगे हुए थे। यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की हुई थी। दिल्ली के अलावा यूपी पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। यात्रा को लेकर पोस्टर भी लगाए गए हैं।