कंझावला मामले के सातवें आरोपित ने किया सरेंडर, खुद चलकर पुलिस स्टेशन आया आरोपी अंकुश

 


नई दिल्ली, एएनआई। कंझावला हिट एंड रन मामले में सातवें आरोपित की पहचान हो गई है। मामले के सातवें आरोपित अंकुश ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने इस आरोपित की पहचान गुरुवार को की थी। इसके अलावा मामले के छठे आरोपित को भी पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया है। 

आरोपित आशुतोष को पुलिस कस्टडी में भेजा गया  

मामले के छठे आरोपित आशुतोष को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आशुतोष वही शख्स है जिसे कार में सवार आरोपितों ने मामले को लेकर जानकारी दी थी। कार सवार आरोपितों ने अंजलि को टक्कर मारने के बाद कई किलोमीटर तक घसीटा था। अंजलि की हत्या की जानकारी उन्होंने अपने दो अन्य मित्रों तक पहुंचाई थी। पुलिस ने इन्हीं दोनों आरोपितों की पहचान गुरुवार को की।