होली के बाद शुरू होंगी झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं, टाइमटेबल रिलीज

 


झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं की परीक्षाएं होली के बाद शुरू होगी।

JAC Exam Date 2023 अधिसूचना के अनुसार कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए जेएसी परीक्षाएं 14 मार्च 2023 से शुरू होंगी। JAC 10वीं परीक्षाएं 2023 3 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी। वहीं JAC 12वीं परीक्षा 2023 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी।

एजुकेशन डेस्क। JAC Exam Date 2023: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं की परीक्षाएं होली के बाद शुरू होगी। बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल रिलीज कर दिया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) ने JAC परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा क्षेत्रीय समाचार पत्रों में की है। इस अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए जेएसी परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। JAC 10वीं परीक्षाएं 2023 3 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। वहीं, JAC 12वीं परीक्षा 2023 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 14 मार्च, 2023 को आईटीआई एंड अदर वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, 15 मार्च, 2023 को कॉमर्स, होम साइंस की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पहला पेपर 14 मार्च, 2023 को वोकेशनल स्टडीज फॉर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा 16 मार्च, 2023 को कोर लैंग्वेज हिंदी ए, हिंदी बी, इंग्लिश ए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दो पालियों में होंगी परीक्षा 

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग होगा। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। झारखंड बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र प्रायोगिक परीक्षा (Jharkhand Board Date Sheet 2023 ) में शामिल नहीं होता है तो फिर उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए स्कूल-कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वे सभी छात्र-छात्राओं को सही निर्धारित समय पर प्रायोगिक परीक्षाएं पूरा करें।  झारखंड बोर्ड मैट्रिक में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक में लगभग 4.30 लाख और इंटर में करीब 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

झारखंड बोर्ड के अलावा सीबीएसई समेत देश के विभिन्न राज्यों ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं फरवरी- मार्च में आयोजित की जाएंगी।