राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नासिक सड़क हादसे पर जताया शोक, कहा- लोगों की मौत बेहद दुखद

 

 

Nasik road accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नासिक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

Nasik Road Accident महाराष्ट्र के नासिक जिले में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नई दिल्ली, पीटीआइ। Nasik Road Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

नासिक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। निजी पर्यटक बस के 45 यात्रियों में से कई ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे। अधिकारियों ने कहा कि वे अहमदनगर जिले के मंदिरों के शहर शिर्डी जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। नासिक-शिर्डी हाईवे पर टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर में 10 की मौत, 35 घायल

राष्ट्रपति ने घटना को बताया दुखद 

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना, जिसमें ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई, बहुत ही दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"