गंगा में मकर संक्रांति की लगाई डुबकी, किया दान पुण्य


मकरसंक्रांति के दिन घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई घाट गंगा मेला राम नगरिया में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े घाट पर हवन पूजन कर कन्याओं व संतों को कराया भोज हरहर गंगे के गूंजे जयघोष। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में मकर संक्रांति की डुबकी लगाई।

 संवाददाता, शाहजहांपुर: एकता, समरसता व दान पुण्य का प्रतीक पर्व मकर संक्रांति दूसरे दिन गंगा स्नान व दान पुण्य के साथ मनाया गया। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गंगा के ढाई घाट राम नगरिया मेला हजारों की संख्या में उमडें श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति की डुबकी लगाई। गंगा पुरोहितों को दान पुण्य कि साथ हवन पूजन किया। कन्याओं व संतों को भोज कराकर पुण्य कमाया।

रविवार को तड़के से ही गंगा समेत नदियों के तट हर हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। राम नगरिया ढाईघाट मेला में गंगा किनारे करीब डेढ़ किमी तक घाटों पर श्रद्धा का सैलाब रहा। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में मकर संक्रांति की डुबकी लगाई। संतों ने परंपरानुसार स्नान किया। खटलों पर धुनी जलाकर भस्म रमाई। इस दौरान हर हर गंगे के जयघोष के साथ कीर्तन भजन गूंजायमान रहे।

गंगा घाट पर श्रद्धा का सैलाब, डेढ़ किमी तक हुआ स्नान

ढाईघाट रामनगरिया मेला में गंगा पुरोहितों के 151 तथा संतों के लिए करीब सौ घाट बनाए है। भीड़ बढ़ने पर गंगा किनारे करीब डेढ़ किमी तक घाट विस्तार किया गया। श्रद्धालुओं ने यहाँ प्रथम स्नान का आस्था के साथ आनंद लिया। स्नान के बाद घाट पर खिचड़ी भोज व भंडारे का आयोजन कर कन्याओं, संतों व श्रद्धालुओं को भोजन कराया और दक्षिणा भेंट की।

मगंगा, बहगुल, खन्नौत, गर्रा और गोमती नदी घाट पर भी उमड़ी भीड़ गंगा नदी के ढाई घाट, घटिया घाट के अलावा रामगंगा तथा बहगुल नदी के घाटों पर भी मकर संक्रांति के स्नान की धूम रही। महानगर में खन्नौत नदी, गर्रा नदी तथा पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जगह जगह भंडारा आयोजन कर राहगीरों को भोज कराया गया।