केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, अनचाहे पोस्ट हो रहे शेयर

 


केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक।

केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का गुरुवार को ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अनचाहे ट्वीट-रीट्वीट हो होने लगे। केंद्रीय मंत्री ने इस समस्या को ठीक करने के लिए ट्विटर से मदद मांगी है।

नई दिल्ली,  केंद्रीय राज्य मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का गुरुवार को ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अनचाहे ट्वीट-रीट्वीट हो होने लगे। केंद्रीय मंत्री ने इस समस्या को ठीक करने के लिए ट्विटर से मदद मांगी है। उनके कार्यालय से इसकी जानकारी आधिकारिक ट्वीट हैंडल से दी।

केंद्रीय मंत्री ने अकाउंट हैक होने के बाद मांगी मदद

केंद्रीय मंत्री के हवाले से लिखा गया है, 'नमस्कार! मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है और इससे लगातार अनचाहे ट्वीट रीट्वीट हो रहे है।' उन्होंने इसे ठीक करने के लिए ट्विटर से मदद भी मांगी। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर स्पोर्ट कृपया इसका जल्द निवारण करे। धन्यवाद।'

ट्विटर यूजर ने दी सलाह

एक ट्विटर यूजर अनिल तिवारी ने उन्हें सलाह भी दे है। ट्विटर यूजर ने लिखा कि आपने जितने अन्य ऐप्स को परमिशन दे रखे हैं, उसे हटा दें और इसके बाद रिवोक कर दें।