पहली बार बेंगलुरु में आयोजित हुआ सेना दिवस, आर्मी चीफ सहित कई लोग हुए शामिल

 


पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ सेना दिवस

देश आज थल सेना दिवस मना रहा है। इस बार पहला मौका है जब सेना दिवस को दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में आयोजित किया गया है। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आर्मी डे 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई दिल्ली। भारतवासी आज थल सेना दिवस मना रहे हैं। वहीं पहली बार दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में सेना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आर्मी डे 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य रही है। LAC पर मजबूत डिफेंस बरकरार रखते हुए हम किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए तैयार हैं। जवानों को सभी प्रकार के हथियार, उपकरण और सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में दी जा रही हैं।

jagran

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और संघर्ष विराम के उल्लंघन में भी कटौती हुई है। लेकिन सरहद पार आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है। जम्मू और पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से हथियार, ड्रग की तस्करी जारी है।

jagran

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भरता से आधुनिकता हमारा मूलमंत्र होगा। भारतीय रक्षा उद्योग इन चुनौतियों के लिए आगे आ रहा है। हमें मेड इन इंडिया हथियारों, उपकरणों पर भरोसा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम संचार, मानव रहित प्रणाली, निर्देशित ऊर्जा हथियार जैसी आला तकनीक का स्वदेशीकरण हो रहा है।

jagran

साथ ही कहा कि अग्निपथ योजना के आने से एक एतिहासिक और प्रगतिशील कदम उठाया गया है। हमने भर्ती प्रक्रिया को स्वचालित किया है। हमें देश के युवाओं से अच्छा प्रतिक्रिया मिली है। पुरुष अग्निवीर के पहले बैच की ट्रैनिंग शुरू हो चुकी है। अग्निवीरों का आगे चयन करने के लिए मजबूत प्रक्रिया विकसित की गई है।

jagran

इस दौरान आर्मी चीफ ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में निश्चित सुधार हुआ है। भारतीय सेना ने हिंसा के स्तर को कम करने और विद्रोहियों को हिंसा का रास्ता छोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकांश विद्रोही समूहों ने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।