उत्तरी मोरक्को में आया जोरदार भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता

 

/

राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार तड़के प्रांतीय उत्तरी मोरक्को के शहर अल होसीमा में जोरदार भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप से जान-माल के नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

काहिरा, रायटर। शनिवार तड़के प्रांतीय उत्तरी मोरक्को के शहर अल होसीमा में जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। राज्य समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। भूकंप से कितना नुकसान हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। अधिक विवरण का इंतजार है।

अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, 5 जनवरी 2023 को अफगानिस्तान के फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई जमीन से 200 किमी नीचे थे। भूकंप रात को 7 बजकर 55 मिनट 51 सेकंड पर आया। 

मणिपुर में भूकंप  के झटके

बता दें, भारत के मणिपुर जिले में भी 5 जनवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप उखरुल में आया है। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। यह दोपहर 11 बजकर 21 मिनट 27 सेकंड पर आया।

इंडोनेशिया में 4.2 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, इंडोनेशिया में भी 5 जनवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप उत्तरी सुमात्रा में आया था। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। यह शाम 4 बजकर 10 मिनट 04 सेकंड पर आया।