पथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक,श्रीलंका को दिलाई मजबूत पकड़

 

Ind vs SL match 1st ODI Live score update: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है।

HighLights

  1. उमरान मलिक ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
  2. मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई दो सफलता
  3. भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क Ind vs Sl 1st ODI Live Score Updates: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापार क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 113 और रोहित शर्मा के 83 रन की पारी के दम पर श्रीलंका के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा है। इन दोनों के अलावा शुभमन गिल ने भी 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट मदुशंका ने रोहित शर्मा को आउट किया।

इससे पहले पारी की शुरुआत शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की थी।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेट की बात करें तो भारत का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 162 मैचों में 93 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है तो केवल 57 मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। 11 वनडे मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

यह भी पढ़ें- Team India Playing XI Prediction: इन खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया वनडे में देगी श्रीलंका को चुनौती

  • 07:17 PM, 10 Jan 2023

    महंगा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल, दिए 12 रन

    20 ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 98/ 3 रहा। इस ओवर में अक्षर पटेल महंगे साबित हुए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 3 चौके जड़े और 12 रन बनाए

  • 07:16 PM, 10 Jan 2023

    19वें ओवर में चहल ने दिए 10 रन

    युजवेंद्र चहल के इस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो चौके जड़े और दो सिंगल रन लिए। इस प्रकार चहल के ओवर में कुल 10 रन बने।

  • 07:11 PM, 10 Jan 2023

    अक्षर पटेल का किफायती ओवर

     18 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 76/3 रहा। इस ओवर में अक्षर पटेल ने सिर्फ 1 रन दिया।

  • 07:04 PM, 10 Jan 2023

    IND vs SL 1st ODI Live Score: युजवेंद्र चहल के ओवर में बने 1 रन

    टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में 1 रन बने।

  • 06:56 PM, 10 Jan 2023

    IND vs SL 1st ODI Live Score: 16 ओवर खत्म तक श्रीलंका का स्कोर 74/3

    15वां ओवर लेकर आए उमरान मलिक ने 9 रन दिए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने चौका लगाया।

  • 06:53 PM, 10 Jan 2023

    IND vs SL 1st ODI Live Score: चहल ने 14वें ओवर में दिए महज 1 रन

    युजवेंद्र चहल टीम इंडिया की तरफ से 14वां ओवर डालने आए। उनके इस ओवर में सिर्फ 1 रन ही बन पाए।

  • 06:49 PM, 10 Jan 2023

    IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

     टीम इंडिया की तरफ से 13वां ओवर उमरान मलिक करने आए। उनके इस ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका ने लॉन्ग ऑफ ब्राउंडी की तरफ चौका लगाया। इस ओवर में उमरान ने चरिथ असंलाका को केएल राहुल द्वारा आउट कराया।

  • 06:44 PM, 10 Jan 2023

    युजवेंद्र चहल के स्पेल की शुरुआत रही अच्छी

    12वां डालने आए युजवेंद्र चहल ने 3 रन दिए। इस ओवर में युजी ने बल्लेबाजों को सिर्फ सिंगल रन लेने दिया।

  • 06:40 PM, 10 Jan 2023

    IND vs SL 1st ODI live Score: उमरान मलिक के ओवर में बने 3 रन

     11वां ओवर डालने आए टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 3 रन दिए। इस ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 53/2 रहा।

  • 06:36 PM, 10 Jan 2023

    11 ओवर के खेल तक श्रीलंका का स्कोर 50/2

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 10वें ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रहा।

  • 06:36 PM, 10 Jan 2023

    11 ओवर के खेल तक श्रीलंका का स्कोर 50/2

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 10वें ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रहा।

  • 06:32 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: मोहम्मद सिराज के ओवर में बने 5 रन

    9वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को अपनी गेंद में फंसाया, और एलबीडब्ल्यू करार दिया, लेकिन रिव्यू लेने के बाद निसांका आउट नहीं हुए। इस ओवर में सिराज ने 5 रन दिए।

  • 06:21 PM, 10 Jan 2023

    हार्दिक पांड्या के ओवर में बना सिर्फ 1 रन

    हार्दिक पांड्या के ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज सिर्फ 1 रन ही बना पाए।

  • 06:16 PM, 10 Jan 2023

    7वें ओवर में मोहम्मद शमी ने दिए 3 रन

     टीम इंडिया की तरफ से 7वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने 3 रन दिए। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 27/2 का रहा।

  • 06:12 PM, 10 Jan 2023

    मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस को किया आउट

     छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 25/2 है।

  • 06:11 PM, 10 Jan 2023

    मोहम्मद शमी ने पांचवे ओवर में दिए 4 रन

    मोहम्मद शमी ने पांचवे ओवर में 4 रन दिए। 

  • 06:02 PM, 10 Jan 2023

    मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता

    चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज अपना दूसरा ओवर डालने आए। उन्होंने इस ओवर में श्रीलंका का पहला झटका दिया। अविष्का फर्नांडो महज 5 रन बनाकर हुए आउट। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच लपका।

  • 05:57 PM, 10 Jan 2023

    तीसरे ओवर में आए 15 रन

    तीसरा ओवर भारतीय टीम की तरफ मोहम्मद शमी ने फेंका, जिन्होंने ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर निसांका ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार चौका जड़ा। शमी ने ओवर में कुल 15 रन दिए।

  • 05:52 PM, 10 Jan 2023

    मोहम्मद सिराज के ओवर में आए 4 रन

    दूसरा ओवर भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज डालने आए। उन्होंने इस ओवर में कुल 4 रन दिए। अविष्का ने सिराज के ओवर में अपना खाता खोला।

  • 05:48 PM, 10 Jan 2023

    मोहम्मद शमी के पहले ओवर में आए 8 रन

    374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की तरफ से पारी की शुरुआत पथुम निसांका ने मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। इस ओवर में शमी ने 8 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर निसांका ने एक और चौका जड़ा।

  • 05:45 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

    374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की तरफ से पारी की शुरुआत पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने की है।

  • 05:13 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए

     भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 113 रन की पारी खेली। 

  • 05:08 PM, 10 Jan 2023

    49 ओवर बाद भारत का स्कोर 367/7

     भारत ने 49 ओवर के बाद 367 रन बना लिए हैं। 

  • 05:05 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका के खिलाफ कोहली का यह 9वां शतक है

     विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह 9वां शतक है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 9 शतक लगा चुके हैं।

  • 05:01 PM, 10 Jan 2023

    भारत ने गंवाया छठा विकेट, अक्षर हुए आउट

     भारत ने 362 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें करुणारत्ने ने अविष्का के हाथों कैच करवाया।

  • 04:55 PM, 10 Jan 2023

    विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 45वां शतक

     विराट कोहली ने नए साल का पहला शतक लगा दिया है। उन्होंने 80 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से यह शतक पूरा किया। अब उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 73 शतक हो गए हैं।

  • 04:52 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 46वें ओवर में बने 7 रन

     भारत ने 46 ओवर के बाद 342 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 04:41 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 44 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 329/4

    भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 44 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। विराट कोहली शतक बनाने के करीब हैं।

  • 04:26 PM, 10 Jan 2023

    भारत ने 41वें ओवर में पूरे किए 300 रन

     भारत ने 41वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। इस ओवर में टीम इंडिया ने केएल राहुल का विकेट भी गंवा दिया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए।

  • 04:20 PM, 10 Jan 2023

    40 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 294/3

    श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 40 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 04:17 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 39वां ओवर भारत के नाम

     39वें ओवर में राहुल और कोहली ने 11 रन बनाए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 287/3

  • 04:09 PM, 10 Jan 2023

    37वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली को मिला जीवनदान

     अर्धशतकीय पारी खेल चुके विराट कोहली को 37वें ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिला। कुसन रजिथा की गेंद पर कुसल मेंडिस ने उनका कैच छोड़ दिया।

  • 04:07 PM, 10 Jan 2023

    विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

     विराट कोहली ने अपने करियर का 65वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 47 गेंद पर यह अर्धशतक पूरा किया। 

  • 04:02 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: वेलालेज ने डाला 35वां ओवर

     भारत ने स्पिन गेंदबाज वेलालेज के इस ओवर में 11 रन बनाए। 35 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 243/3

  • 03:57 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 33 ओवर बाद भारत का स्कोर IND 227/3

     33वां ओवर श्रीलंका के लिए किफायती रहा। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 33 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 03:50 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 32वें ओवर में बने 7 रन

     32वें ओवर में 7 रन बने। इसके साथ ही 32 ओवर बाद भारत का स्कोर 224/3

  • 03:42 PM, 10 Jan 2023

    भारत को तीसरा झटका 213 रन के स्कोर पर लगा

     भारत ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। 213 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें धनंजया डी सिल्वा ने अविष्का के हाथों कैच करवाया।

  • 03:38 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: हसरंगा ने डाला 29वां ओवर

     29वां ओवर स्पिन गेंदबाद हसरंगा ने डाले। इस ओवर में एक छक्का समेत कुल 9 रन बने। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/2

  • 03:34 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 27 ओवर बाद भारत के 200 रन पूरे

     दो विकेट गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने अपने रन बनाने की गति को कम होने नहीं दिया है। यही कारण है कि टीम इंडिया ने 27 ओवर में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 

  • 03:29 PM, 10 Jan 2023

    India vs SL match live score: मदुशंका के ओवर में आए 8 रन

     26वां ओवर भारत के नाम रहा। मदुशंका के इस ओवर में 1 बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। 26 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 193/2

  • 03:24 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL live score update: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/2

     भारत ने 25 ओवर की बल्लेबाजी में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 तो रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की थी।

  • 03:17 PM, 10 Jan 2023

    रोहित शर्मा शतक से चूके

     भारत को दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मदुशंका ने बोल्ड किया।

  • 03:12 PM, 10 Jan 2023

    India vs SL match live score: 22 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 162/1

     22वां ओवर कप्तान शनाका ने डाला। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए। 22 ओवर बाद भारत का स्कोर 162/1

  • 03:02 PM, 10 Jan 2023

    भारत ने खोया पहला विकेट, गिल हुए आउट

     भारत ने शुभमन गिल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। गिल 70 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्हें कप्तान शनाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस प्रकार रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की।

  • 02:58 PM, 10 Jan 2023

    वेलालेज के ओवर में बने 19 रन

     19वां ओवर भारत की लिहाज से शानदार रहा। इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्के सहित कुल 19 रन बने। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना नुकसान के 137 रन पर पहुंच गया है।

  • 02:51 PM, 10 Jan 2023

    रोहित के बाद अब शुभमन गिल का भी अर्धशतक पूरा

     शुभमन गिल ने 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए हैं। यह उनके वनडे करियर का 5वां अर्धशतक है।

  • 02:41 PM, 10 Jan 2023

    India vs SL match live score: 16 ओवर बाद भारत का स्कोर 108/0

     16वें ओवर में करुणारत्ने ने 6 रन दिए। भारत ने 16 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।

  • 02:36 PM, 10 Jan 2023

    भारत की शानदार शुरुआत, गिल और रोहित के बीच 100 रन की साझेदारी

     पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 15वें ओवर मे 100 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 102/0

  • 02:33 PM, 10 Jan 2023

    ind vs sl odi scorecard: 14वें ओवर में बने 8 रन

     14वां ओवर करुणारत्ने ने डाला, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 95/0

  • 02:29 PM, 10 Jan 2023

    रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

     रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 47वां अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए। 13 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 87/0

  • 02:20 PM, 10 Jan 2023

    11वां ओवर नाटकीय भरा रहा

     11वां ओवर नाटकीय भरा रहा। हसरंगा ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद विकेट से थोड़ी ऊपर थी, जिस कारण उन्हें नॉट आउट दिया गया। 11 ओवर बाद टीम का स्कोर 78/0

  • 02:16 PM, 10 Jan 2023

    पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0

     टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं। पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0 

  • 02:11 PM, 10 Jan 2023

    9वें ओवर से श्रीलंका की तरफ से स्पिन अटैक

     9वें ओवर में दासुन शनाका ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हसरंगा से गेंदबाजी कराई। इस ओवर में केवल 6 रन बने। 9 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 69/0

  • 02:08 PM, 10 Jan 2023

    Ind vs SL match odi live score: 8वें ओवर में बने 4 रन

     8वां ओवर श्रीलंका की तरफ से मदुशंका ने डाले जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 63/0

  • 02:03 PM, 10 Jan 2023

    7वें ओवर में भारत के 50 रन पूरे

     भारत ने विस्फोटक शुरुआत की है। रोहित और शुभमन गिल ने 7वें ओवर में ही 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 59/0

  • 01:59 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका के लिए अच्छा रहा छठा ओवर

    पारी का छठा ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। मदुशंका ने इस ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर बाद भारत का स्कोर 42/0

  • 01:52 PM, 10 Jan 2023

    चौथे ओवर में बने 13 रन

     भारत ने चौथे ओवर में 3 बाउंड्री सहित 13 रन बनाए। 4 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/0

  • 01:45 PM, 10 Jan 2023

    तीसरे ओवर में 2 बाउंड्री सहित बने 10 रन

     भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं।

  • 01:41 PM, 10 Jan 2023

    डेब्यूटेंट मदुशंका के ओवर में बने 8 रन

     दूसरा ओवर श्रीलंकी की तरफ से डेब्यू कर रहे दिलशान मदुशंका ने डाले। इस ओवर में एक बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 12/0

  • 01:35 PM, 10 Jan 2023

    कसुन रजिथा के पहले ओवर में आए 4 रन

     श्रीलंकी की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कसुन रजिथा ने की। इस ओवर में उन्होंने 4 रन दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला।

  • 01:31 PM, 10 Jan 2023

    भारत की बल्लेबाजी शुरू

     टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है।

  • 01:28 PM, 10 Jan 2023

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

     श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

  • 01:15 PM, 10 Jan 2023

    प्लेइंग इलेवन में सूर्या और ईशान को जगह नहीं

     भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। 

    भारत का प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

  • 01:09 PM, 10 Jan 2023

    टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करेगी श्रीलंका की टीम

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। 

  • 01:07 PM, 10 Jan 2023

    टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी

     बारसापार क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां ओस का प्रभाव रहेगा इसलिए टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना का फैसला करेगी। 

  • 12:59 PM, 10 Jan 2023

    बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान प्लेइंग इलेवन में नहीं

     रोहित शर्मा प्रेस कान्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि शुभमन गिल को और मौका देने के मूड में हैं रोहित शर्मा।

  • 12:53 PM, 10 Jan 2023

    अब तक खेले गए सीरीज में भारत का पलड़ा भारी

     अब तक खेले गए वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 वनडे सीरीज खेले गए हैं, जिसमें से 14 में भारत को और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रहा है।