दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सेवा प्रभावित, यात्रियों को हो रही परेशानी

 


दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभिवात हो गया है।

मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभिवात हो गया है। पिंक लाइन की त्रिलोकपुरी संजय झील से पूर्वी विनोद नगर और मयूर विहार-II तक मेट्रो सेवाओं में देरी हुई है। इस कारण मेट्रो से सफर करनेवाले लोगों में को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभिवात हो गया है। पिंक लाइन की त्रिलोकपुरी संजय झील से पूर्वी विनोद नगर और मयूर विहार-II तक मेट्रो सेवाओं में देरी हुई है। इस कारण मेट्रो से सफर करनेवाले लोगों में को परेशानी का सामना करना पड़ा।

DMRC ने दी जानकारी

डीएमआरस ने ट्वीट कर बताया कि त्रिलोकपुरी संजय लेक से ईस्ट विनोद नगर मयूर विहार-2 के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है। डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो के संचालन में आने वाली समस्या को दूर करने का काम जारी है। प्रभावित सेक्शन को जल्दी से जल्दी ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

8 जनवरी को भी प्रभावित हुई थी मेट्रो की सेवा

ब्लू लाइन (Delhi Metro Blue Line) पर रविवार दोपहर में एक मेट्रो ट्रेन में अचानक खराबी आ गई थी। इससे ब्लू लाइन पर करीब डेढ़ घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा था। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्वीट कर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से 18 से 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होने की शिकायत की। खराब हुई मेट्रो ट्रेन को खाली करा कर उसे सेवा से हटाने के बाद ब्लू लाइन पर परिचालन सामान्य हुआ।