राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई यात्रा, आज पंजाब में करेगी प्रवेश

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई यात्रा (फाइल फोटो)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश करेगी। शंभू बॉर्डर के माध्यम से ये यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और सीधे फतेहगढ़ साहिब जाएगी।

अंबाला, एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में प्रवेश करेगी। इससे पहले राहुल गांधी के नेतृत्तव में भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा के दूसरे चरण में कई जिलों को कवर किया।

हरियाणा से पहले यूपी को कवर कर चुकी है यात्रा

हरियाणा से पहले भारत जोड़ो यात्रा यूपी का दौरा कर चुकी है। करीब तीन दिनों तक पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों से भारत जोड़ो यात्रा होकर गुजरी थी। जिसके बाद इस यात्रा ने हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया था।

jagran

पंजाब में सात दिनों तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव पंजाब है। पंजाब के कई जिलों से होते हुए ये यात्रा हिमाचल व जम्मू-कश्मीर को जाएगी। 10 जनवरी को शंभू बॉर्डर के माध्यम से ये यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और सीधे फतेहगढ़ साहिब जाएगी। 11 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकेंगे। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा सात दिनों तक पंजाब में रहेगी और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले समापन के दिन पठानकोट में एक मेगा-रैली का आयोजन किया जाएगा।

राहुल गांधी ने भाजपा व RSS पर साधा निशाना

बता दें कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कहा था कि जब यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने कहा की दक्षिण भारत में जो सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वो उत्तर भारत में नहीं मिलेगा। केरल में जो साथ मिल रहा है वो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में नहीं मिलेगा, लेकिन हर राज्य में लोगों को साथ बढ़ता गया। हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बाकी सब प्रदेशों को दिखा दिया कि हरियाणा क्या है और क्या कर सकता है।