बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए देनी थी रिश्वत, व्यापारी से मांगी रंगदारी

 

एक व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

;

क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर ने पल्ला क्षेत्र के व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में से एक बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए रिश्वत देने का इंतजाम कर रहा था इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर यह कृत्य किया।

फरीदाबाद,  संवाददाता। क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर ने पल्ला क्षेत्र के एक व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में से एक बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए रिश्वत देने का इंतजाम कर रहा था, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर यह कृत्य किया।

यह भी पढ़ें-Haryana: खेल मंत्री संदीप सिंह ने छेड़छाड़ के आरोप के बाद पद से दिया इस्तीफा, महिला कोच की शिकायत पर हुई FIR

रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपितों में शुभम कुमार सेहतपुर, सुकेश कृष्णा कालोनी और सतनारायण नई दिल्ली मदनपुर में इस समय रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से तीनों बिहार के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच ने शुभम को थाना पल्ला इलाके से 720 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित बिहार से गांजा लाता था।

इसी दौरान, थाना पल्ला में 30 दिसंबर 2022 को रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। शुभम से पूछताछ के दौरान उसने बताया वह बिहार पुलिस में रिश्वत देकर भर्ती होना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दो साथियों से मिलकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की षड़यंत्र रचा।