मां ने किया बेटी के रिश्ते का विरोध तो प्रेमी संग मिलकर लकड़ी ने कर दी हत्या

 

MP Murder Case: मां ने किया बेटी के रिश्ते का विरोध तो प्रेमी संग मिलकर लकड़ी ने कर दी हत्या

;

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश, भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। मां की गलती बस इतनी ही थी कि उसने बेटी के रिश्ते का विरोध किया था। बेटी की बर्बरता का खुलासा होने पर लोग इलाके लोग हैरान हैं। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसके 25 साल के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दो महीने पहले घर से भागी थी लड़की

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हजीरा इलाके में रहने ममता कुशवाह की बेटी पूनम ओझा की दोस्ती सोनू ओझा से है। सोनू लूटपुरा का रहने वाला है। ममता को पूनम सोनू और पूनम का रिश्ता पसंद नहीं था जिसका वो विरोध करती थी। सोनू दो महीने पहले भी पूनम को अपने साथ भगा ले गया था। मां की शिकायत पर सोनू की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई थी। जेल से छूटकर बाहर आने के बाद लड़के और लड़की से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। ये बात लड़की की मां को पसंद नहीं थी, लेकिन बेटी उसकी बात नहीं सुनती थी।

रिश्ते का विरोध करने पर हत्या

मां के बार-बार रिश्ते का विरोध करने पर बेटी ने उसे रास्ते का कांटा समझ लिया और इसी के चलते बेटी ने शुक्रवार रात प्रेमी के साथ मिलकर मां को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव पर चाकू से कई वार किए। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि पीड़िता के घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया, तो खून से लथपथ महिला का शव मिला।

हत्या में प्रेमी की भी संलिप्ता

पुलिस ने नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ के दौरान गुनाह भी कबूल कर लिया है और वारदात में प्रेमी की संलिप्तता भी बताई। इसके बाद पुलिस ने लड़के को भी गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों ने महिला को इसलिए मार डाला क्योंकि वह उन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थी। हजीरा पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर अब भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत हत्या और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।