सुनील लहरी ने अरुण गोविल संग शेयर की नियाग्रा फॉल्स की तस्वीरें, फैंस बोले- राम लक्ष्मण की सुन्दर जोड़ी

 


Photo Credit : Sunil Lahri Arun Govil Instagram Photos Screenshot
/

आपको बता दें कि हाल ही में लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर सालों पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में राम लक्ष्मण और सीता तीनों काफी यंग नजर आ रहे थे। ये तस्वीर रामायण के शूटिंग के दौरान की ही थी।

नई दिल्ली,  रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामयण' को देखना आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो के प्रति लोगों की आस्था इतनी ज्यादा है कि सरकार ने इसे लॉकडाउन में फिर से शुरू कर दिया था। इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं शो के पुन: प्रसारण होने के बाद से इसके सारे किरदार भी फिर से चर्चा में आ गए हैं। वहीं इस शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी लगातार फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं। सुनील अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ साथ रामायण के दिनों की यादों को भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने शो के राम यानी अरुण गोविल संग अपनी कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं।

jagran

jagran

राम संग लक्ष्मण ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरुण गोविल संग अपनी कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही स्टार्स काफी यंग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुनील ने बताया कि और कहां की है। इस फोटो के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'नियाग्रा फॉल्स कनाडा पर अरुण जी के साथ कुछ यादगार खूबसूरत पल जब हम रामायण शो करने गए थे।'

jagran

jagran

इस अंदाज में नजर आए राम और लक्ष्मण

तस्वीर में आप देख सकते हैं सुनील और अरुण के पीछे बहता हुआ सफेद पानी का झरना बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस दौरान सुनील ने सफेद शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी थी। वहीं अरुण ने ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक पैंट करी थी। इस दौरान दोनों ही स्टार्स ने काला चश्मा लगाया हुआ था। वहीं दोनों कैमरे को देखकर स्टाइल में मुस्कुराते हुए पोज देते दे रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सुनील अकेले पोज देते दिख रहे हैं। सुनील की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स दोनों की तारीफ कर रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'राम लक्ष्मण जी की सुन्दर जोड़ी को प्रणाम।' एक ने लिखा, 'भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी के चरणों में मेरा सादर प्रणाम।'