Himachal Pradesh में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए

 

Himachal Pradesh में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

हिमाचल प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुक्खू सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ इस बात की घोषणा भी की है कि वह पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

शिमला, एजेंसी : हिमाचल प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुक्खू सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ इस बात की घोषणा भी की है कि वह पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारे वादे पूरे कर रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश के हर क्षेत्र को महत्व दिया गया है। विभागों का आवंटन भी जल्द होगा।

सुक्खू सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में 7 मंत्रियों जो शामिल किया गया है। इस कैबिनेट में डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।