Ranveer Singh ने नए साल के अवसर पर किया क्रिप्टिक वीडियो शेयर, फैंस ने कहा- सर्कस फ्लॉप होने का लगा हैं सदमा

 

नई दिल्ली, । Ranveer Singh New Year Video: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक उदास आदमी को पार्टी में बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं कई लोग उसे नए साल पर बधाई दे रहे हैं। हालांकि उस व्यक्ति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उनकी पिछली फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। इसी के चलते रणवीर सिंह के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है।

सर्कस के फ्लॉप होने से रणवीर सिंह अभी भी सदमे में है

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है जो कि टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की है जो कि 1994 में आई थी। यह रणवीर सिंह की छवि के एकदम विपरीत है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह उत्साह से भरपूर और एनर्जेटिक व्यक्ति माने जाते हैं लेकिन जिस प्रकार का पोस्ट उन्होंने शेयर किया है, यह उनकी पर्सनालिटी पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता है। इससे यह पता चलता है कि वह सर्कस के फ्लॉप होने से वे अभी भी सदमे में है और उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।