कोरोना से उबरे रणबीर कपूर, दिवंगत ऋषि कपूर के लिए आयोजित पूजा में बहन संग लिया भाग

 


कुछ समय पहले रणबीर कपूर का कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया थाl

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह भाई रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैl रिद्धिमा और रणबीर ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी हैl रिद्धिमा ने फेस मास्क लगा रखा हैl

नई दिल्ली,  फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने पूरे हो चुके हैंl इसके चलते आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाग लिया हैl इस मौके पर उन्होंने पिता की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी की हैl ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हो गया थाl वह 2 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थेl

अब नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया हैl उन्होंने लिखा है, 'आज ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने हो गए हैंl ऐसे में हमने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया हैl हम हमारी न्यूयॉर्क ट्रिप की अंतिम यात्रा से कुछ मेमोरी शेयर कर रहे हैंl इस मौके पर रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पिता को याद कियाl रणबीर कपूर और रिद्धिमा को आयोजित पूजा में भाग लेते हुए देखा जा सकता हैl

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह भाई रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैl रिद्धिमा और रणबीर ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी हैl रिद्धिमा ने फेस मास्क लगा रखा हैl दरअसल कुछ समय पहले रणबीर कपूर का कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह होम क्वारंटाइन थेl अब ऐसा लगता है कि वह कोरोना से उबर चुके हैं और आयोजितपूजा में उपस्थित थेl फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, 'वह हमें देख रहे हैंl हम उन्हें मिस करते हैंl'

एक अन्य फोटो में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा की बेटी समारा नजर आ रही हैl उन्होंने लिखा है, 'आपका प्यार हमें रास्ता दिखाएगाl आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगीl आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगीl' नीतू कपूर जल्द बड़े पर्दे पर फिल्म 'जुग-जुग जियो' में नजर आएंगीl नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक भावनात्मक नोट भी लिखा थाl नीतू कपूर हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर भी नजर आई थीl